Bagpat News: राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने कलक्ट्रेट में शुरू किया धरना
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों में लगातार बढ़ रही फीस का विरोध किया। उनका आरोप है कि फीस वृद्धि से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसके अलावा किसानों की समस्या को लेकर आवारा पशुओं का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि आवारा पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि बिजली कटौती से आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी हो रही है। कहा कि इन समस्याओं को लेकर कई बार अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.