Bagpat News: राशन घोटाले को लेकर भड़के डीलर, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। जिले में सरकारी राशन की हेराफेरी, कालाबाजारी और विभागीय अधिकारियों की शह पर हो रही दबंगई के खिलाफ राशन विक्रेताओं (डीलरों) का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। एडीएम के कड़े निर्देशों के बावजूद दोषी ठेकेदार को 'क्लीन चिट' दिए जाने और सितंबर माह का चावल न मिलने से नाराज दर्जनों राशन डीलरों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राशन विक्रेताओं ने आपूर्ति विभाग और ठेकेदार के सिंडिकेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई तथा बकाया राशन का चावल जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। प्रदर्शन के दौरान राशन विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि आपूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों और परिवहन ठेकेदार की साठगांठ के कारण गरीबों के निवाले पर डाका डाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.