बागपत, जुलाई 24 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय लोकदल ने खट्टा प्रहलादपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की लोकप्रियता और पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रेरित होकर युवा संगठन से जुड़ रहे है। कार्यक्रम में बूथों को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय बोर्ड के सदस्य राष्ट्रीय महासचिव सुखबीर सिंह गठीना एवं बड़ौत नगर पालिका चेयरमैन बबीता तोमर रही। सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि टीम आरएलडी बूथ मैनेजमेंट प्रत्येक गांव में मजबूती किया जा रहा है। बड़ौत चेयरमैन ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में टीम आरएलडी गांव-गांव और घर-घर पार्टी को मजबूत कर रहे है। केंद्रीय मंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कौशल विकास मिशन से युवाओं को जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रह...