बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: बड़ौत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के सूप गांव में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूप निवासी मदन कश्यप को रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ का बागपत जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष (सहकारिता प्रकोष्ठ) चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार चेयरमैन ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में पंकज कुमार को क्षेत्रीय महासचिव, डॉ. सुदेश चौहान, अंकुर कुमार, सुंदर सिंह डागर एवं पवन कुमार को क्षेत्रीय सचिव तथा यशवीर सिंह प्रधान और सुनील कुमार तोमर को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष गुर्जर ने तथा संचालन डॉ. संजीव तोमर ने किया। यह भी पढ़ें- बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करन...