Bagpat News: रालोद युवा जिलाध्यक्ष बनने पर रवि तोमर का स्वागत
बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: नगर में रविवार को रवि तोमर का रालोद युवा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया। इस दौरान रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने युवा हाथों में युवा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पार्टी के युवाओं में उत्साह का माहौल है। रालोद नेता अश्वनी तोमर ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी का भी फोकस युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने का रहा है। उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपनी निधि से अनेक कार्य कराए। इस मौके पर जयवीर सिंह एडवोकेट, विश्वास चौधरी, कुलदीप उज्जवल, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, मास्टर सुरेश राणा, नीरज पंडित, अनिल तोमर, विकास प्रधान, सुरेश मलिक, नीटा पहलवान, मनोज तोमर आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.