बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। राष्ट्रीय लोकदल की संगठनात्मक मजबूती को लेकर जनपद की तीनों विधानसभाओं बैठक आयोजित की गई। बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष गुर्जर की अध्यक्ष्ता और जिला संयोजक डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया के संचालन में सम्पन्न हुईं। बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार टीम रालोद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को विधानसभा वार गांवों का आवंटन किया गया। साथ ही पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान चलाने एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. सुभाष गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, नौजवानों और आमजन की आवाज है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय कर जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रालोद जनपद के प्रत्येक बूथ को मजबूत करेगी। तीनों विधानसभा...