बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत । कोताना गांव में 44 वर्षिय ग्रामीण की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सोमवार सुबह उनका शव गांव में ही खेत में पड़ा मिला। ग्रामीण रविवार रात गांव में रामलीला देखने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह खेत में शव मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अंशु जैन कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वायड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। कोताना का रहने वाला 44 वर्षीय प्रमोद पुत्र मांगेराम रविवार की रात गांव में चल रही रामलीला देखने गया था। देर रात तक वह घर नही लौटा। सोमवार की सुबह उसके ही गन्ने के खेत मे उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर सीओ अंशु जैन व इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव ...