Bagpat News: रामलीला : राम-भरत मिलाप का मंचन देख भावुक हुए दर्शक
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। शहर में श्री रघुवर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित हो रही श्री रामलीला मंचन के दौरान बुधवार को 'राम-भरत मिलाप' का प्रसंग कलाकारों द्वारा जीवंत किया गया, पूरा पंडाल भगवान श्रीराम और भरत के अलौकिक प्रेम के जयकारों से गूंज उठा। भाई के प्रति अगाध प्रेम, समर्पण और त्याग के इस ऐतिहासिक दृश्य को देखकर वहां मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गईं और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि जब प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के दौरान अपने भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ चित्रकूट क्षेत्र में प्रवास कर रहे थे, तब अयोध्या से अपने बड़े भाई को वापस लाने के लिए भरत जी अपनी सेना और नगरवासियों के साथ वहां पहुंचते हैं। भरत जी का अपने आराध्य बड़े भाई राम के चरणों में गिरकर विलाप करना और रामजी द्वारा उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.