बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। बागपत और टटीरी में चल रहे रामलीला मंचन में रावण-हनुमान संवाद और लंका दहन की लीला का मंचन हुआ। रामलीला मंचन देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही। सुरक्षा की दृष्टि से मंचन स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। बागपत शहर में श्री रघुवर रामलीला समिति और श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में रामलीला का मंचन हो रहा है। वहीं, टटीरी में भी कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बुधवार की रात कलाकारों ने दिखाया कि हनुमान राम लक्ष्मण को अपने कंधे पर बैठाकर महाराज सुग्रीव के पास ले जाते है। जहां पर भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता होती है। दोनों एक दूसरे को अपने कष्ट बताते है और सुग्रीव के बताने पर श्रीराम बाली का वध कर देते है। भगवान श्रीराम का आदेश पाकर हनुमान माता सीता की खोज में निकल पड़ते है। हनुमान समु...