बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। शहर में श्री राघुवर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में श्रीराम के वन गमन और 'राम-केवट संवाद' के दृश्य का अत्यंत मार्मिक और मनमोहक मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम और भक्त केवट के बीच अनन्य भक्ति और निष्काम प्रेम से भरे इस प्रसंग को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे और पूरा रामलीला प्रांगण 'जय श्रीराम' के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान दिखाया गया कि जब पिता के वचनों का पालन करने के लिए प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ गंगा तट पर पहुंचते हैं, तो नदी पार करने के लिए केवट से नाव मांगते हैं। इस पर केवट प्रभु श्रीराम की महिमा को याद करते हुए अत्यंत विनम्रता और चातुर्य से कहता है कि उसने सुना है आपके चरण कमल की धूल में ऐसी महिमा है, जिससे पत्थर की शिला भी स्त्री बन गई थी...