Bagpat News: रामलीला: भयंकर युद्ध में मारे गए कुंभकरण-मेघनाद
बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। बागपत और टटीरी में चल रही रामलीला में कुंभकरण और मेघनाद वध की लीलाओं का मंचन हुआ। रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मंचन स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा। बागपत में श्री रघुवर रामलीला कमेटी और श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में रामलीला का मंचन चल रहा है। दोनों ही स्थानों पर भगवान के राम की पूजा अर्चना के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। मंचन के दौरान दिखाया गया कि कुंभकरण को गहरी नींद से जगाया जाता है और रावण सारा घटनाक्रम कुंभकरण को बताता है। इस पर कुंभकरण, रावण से कहता है कि श्रीराम नारायण के अवतार और सीता स्वयं मां जगदंबा हैं। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: पुरानी मैदानी रामलीला में कुंभकरण-मेघनाथ ने मचाया धमाल भगवान विष्णु ने राक्षसों का नाश करने के लिए अयोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.