बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। शहर में श्री रघुवर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारियों से लेकर उनके वनप्रयाग तक के मर्मस्पर्शी दृश्यों का सजीव मंचन किया गया। राम वनवास और कैकेयी-दशरथ संवाद के दृश्य को देखकर वहां मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गईं। कलाकारों के उत्कृष्ट अभिनय और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान दिखाया गया कि अयोध्या नगरी में प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारियां जोरों पर थीं। चहुंओर उत्सव और आनंद का माहौल था, लेकिन मंथरा के मतिभ्र्म और रानी कैकेयी के वचनों के फेर ने पूरे घटनाक्रम को ही बदल दिया। कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांगे गए। एक में भरत के लिए राजपाठ और दूसरे में श्रीराम के लिए 14 वर्ष ...