बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बागपत। राजस्व अभिलेखों से अब भू स्वामियों के नाम गायब होने लगे हैं। यही नहीं कंप्यूटर से निकलने वाली खतौनी में भू स्वामियों, सह खातेदारों की जमीन भूमि के अंश भी गायब हो रहे हैं। जिससे तमाम किसानों और भू स्वामियों की धड़कन बढ़ गई। किसानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है। इस समय तहसील के कंप्यूटर से निकलने वाली ज्यादातर कृषि भूमि की खतौनी में कई भू स्वामियों का नाम गायब नजर आ रहा है, तो किसी सह खातेदार का जमीन का विवरण खतौनी से गायब हो गया है। आवश्यक कार्य के लिए जरूरत पड़ने पर किसानों ने जब तहसील के कंप्यूटर से खतौनी की नकल निकलवाई, तभी राजस्व अभिलेखों में यह गड़बड़झाला सामने आ गया। बागपत तहसील के कंप्यूटर से निकलवाई गई खतौनी में अपना नाम और जमीन का विवरण गायब देख अनेक किसानों की धड़कनें बढ़ गई। किसानों को बैंकों...