Bagpat News: रटौल में गन्ना विकास समिति के चैयरमैन का स्वागत
बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: बागपत। नगर पंचायत रटौल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुआ। चेयरमैन गन्ना विकास समिति बागपत ठाकुर प्रदीप सिंह का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने अपने विचार रखें। ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास व सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक मेहताब, अध्यक्ष हाजी बाबू व संचालक आचार्य अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.