Bagpat News: रटौल पीएचसी की दीवार गिराई, असामाजिक तत्वों से कर्मचारी परेशान
बागपत, नवम्बर 7 -- Bagpat News: चांदीनगर। रटौल कस्बे की पीएचसी की मुख्य दीवार का एक हिस्सा रात्रि में असामाजिक तत्वों ने गिरा दिया। सुबह स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे कर्मचारियों ने दीवार गिरी देखी, तो इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी। इसके बाद कर्मचारियों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रटौल में पेट्रोल पंप के सामने और अस्थायी गोशाला के पीछे आम के बागानों के बीच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बना हुआ है। यह स्वास्थ्य केंद्र कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित है। यहां दिन के समय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहते हैं, लेकिन रात में कर्मचारियों की मौजूदगी नहीं होने के कारण परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आरोप है कि कुछ नशेड़ी युवक भी स्वास्थ्य केंद्र परिसर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.