बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। रक्षाबंधन त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बागपत पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ने पुलिस बल के साथ कस्बा बागपत में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान अधिकारियों ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने और त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में व्यापारियों और आमजन से भी बातचीत की। उन्होंने लोगों की समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों को सुना, साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचन...