बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बड़ौत। थाना बड़ौत क्षेत्र के ग्राम कोताना में खेत से काम निपटाकर घर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे के पंचों से युवक पर ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक राहगीर के साथ भी मारपीट की गई। गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोताना निवासी बाला पत्नी सुभाष ने बड़ौत थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनका पुत्र सचिन गांव के ही एक खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने गया था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुरानी रंजिश में किसान पर लाठी-डंडों से हमला शाम करीब 7 बजे ट्रैक्टर का तेल खत्म होने पर वह ट्रैक्टर को खेत में छोड़कर पैदल घर लौट रहा...