Bagpat News: यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारियां
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। आगामी यूपी बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान नकल और किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पुलिस सतर्क रहे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने और केंद्रों के आसपास पुलिस की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.