बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बागपत। यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा का फाइनल परीक्षा परिणाम मंगलवार की देररात घोषित कर दिया गया, जिसमें बागपत जनपद के दर्जनों युवाओं ने बाजी मारते हुए परीक्षा पास की। वहीं, बागपत में तैनात 22 पुलिस कर्मी भी परीक्षा पास करने के बाद दरोगा बन गए है, इनमें से अधिकांश पुलिस कर्मी 2025 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। जिलेभर के कई अन्य गांवों के युवाओं ने भी परीक्षा पास करते हुए गांव और जिले का सम्मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- मितौली सर्किल के 6 जवानों ने पास की दरोगा भर्ती परीक्षासावेज ने बढ़ाया रटौल का मान चांदीनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती का रिजल्ट मंगलवार रात्रि घोषित किया गया, जिसमें रटौल के वार्ड शिवपुरी निवासी सावेज पुत्र शौकीन का सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हो गया है। इसका पता चलते ही परिवार और सगे संबंध...