Bagpat News: यूपीआई पर अतिरिक्त शुल्क की आशंका से कारोबारियों में नाराजगी
बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: बड़ौत। यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित नई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) व्यवस्था को लेकर सराफा कारोबारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दो हजार रुपये से अधिक के व्यापारिक लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगने की चर्चा के बीच शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारी इसके प्रभाव को लेकर चिंतित हैं। दरअसल, कई दुकानदारों ने क्यूआर कोड हटाने और नकद भुगतान को प्राथमिकता देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस मामले।में सराफा कारोबारियों का कहना है कि सोने-चांदी के कारोबार में छोटी खरीद भी सामान्य तौर पर हजारों रुपये की होती है। ऐसे में प्रत्येक बड़े डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का भार कारोबारियों के लिए परेशानी बढ़ा सकता है। स्वर्णकार कमेटी और सराफा कारोबारियों के मुताबिक, कारोबार में पहले से जीएसटी समेत अन्य खर्च जुड़े हैं। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.