बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान स्थित चौधरी चौरासी देश खाप सुभाष भारद्वाज के आवास पर बुधवार को ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता चौधरी चौरासी देश खाप सुभाष चन्द भारद्वाज ने की। बैठक में सामान्य वर्ग में बढ़ती बेरोजगारी पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा आरक्षण नीति के अंतर्गत युवाओं के साथ हो रहे पक्षपात पूर्ण व्यवहार की भी कड़ी आलोचना की गई। थाम्बा चौधरी ओंकार शर्मा ने कहा कि सामान्य वर्ग के युवाओं को नौकरी में आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। सामान्य वर्ग का युवा नौकरियों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, आरक्षण ना मिलने के कारण पिछड़े वर्ग ओर दूसरे वर्गों से पिछड़ जाते हैं। सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। मास्टर सुरेंद्र, राममेहर, नीतीश भारद्वाज, मास्टर कृष्णपाल, केडी शर...