Bagpat News: युवाओं के सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने के सपने अधूरे
बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी में प्रस्तावित सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण पांच माह बाद भी शुरू नहीं हो सका है। 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ट्रैक के लिए पहली किस्त के रूप में 72.60 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते युवाओं के सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने के सपने अधूरे हैं। राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो जयंत चौधरी की पहल पर स्वीकृत इस परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से खिलाड़ियों को निराशा हाथ लग रही है। युवाओं को उम्मीद थी कि ट्रैक बनने से उन्हें अभ्यास के लिए आधुनिक सुविधा मिलेगी और खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.