Bagpat News: युवती की बरामदगी को लेकर भाकियू अम्बावत का प्रदर्शन
बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव से सात अक्टूबर को लापता हुई युवती की बरामदगी को लेकर भारतीय किसान यूनियन अम्बावत ने थाने पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस मे खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। क्षेत्र के गांव से सात अक्टूबर को युवती शाम के समय लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती को सभी संभावित जगह तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने मे युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन दस दिन बीत जाने पर भी पुलिस लापता युवती का पता नहीं लगा पाई। भाकियू अम्बावत के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व मे रविवार को थाने पर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा जब तक युवती की बरामदगी के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। धरने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.