Bagpat News: युवक सात दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा समीर छह अगस्त की शाम करीब चार बजे बिना बताए घर से चला गया। वह घर से निकलते समय बादामी रंग की टी-शर्ट और चिट्टीदार जींस पहने था। परिजनों के अनुसार काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों को जानकारी मिली कि समीर अपने परिचित दो युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पाठशाला बस अडडे की तरफ गया था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पुलिस से युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। परिजन युवक को लेकर किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.