Bagpat News: युवक पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: पत्नी को परीक्षा दिलाकर लौट रहे युवक पर फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी सौरभ यादव गत तीन जुलाई को मेरठ से अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाकर कार द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। जब वह वाल्मीकि मंदिर के पास पहुंचा, तो वहां खड़ी कार हटाने के लिये हॉर्न बजाने पर दो कारों सवार दर्जनों युवकों ने सौरभ के साथ मारपीट की थी और उसके ऊपर फायरिंग करके भाग गए थे। पीड़ित द्वारा मामले की रिपोर्ट थाने पर दर्ज कराई गई थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। रविवार को पुलिस ने गाजियाबाद जनपद के सुराना गांव निवासी आरोपी युवक अमित उर्फ अबली को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.