Bagpat News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, दो पर मुकदमा दर्ज
बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। लूंम्ब गांव में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक समेत दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमले में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लूंम्ब गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच नवंबर की शाम करीब सात बजे उसका बड़ा भाई सोनू अपने चाचा के घर से वापस लौट रहा था। रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान गांव निवासी मुकुल भी वहां पहुंच गया और उसके भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सोनू लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.