बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: बिनौली। बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में रविवार सुबह एक हेयर सैलून की दुकान पर बाल कटवाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उस्तरे से हमला कर उसे घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में आदिल को सीएचसी बिनौली से जिला अस्पताल बागपत रेफर किया गया है। बरनावा गांव का रहने वाला आदिल गांव के ही एक हेयर सैलून में बाल कटवाने गया था। वहां गांव के सारून ने उससे पहले बाल कटवाने को लेकर गाली-गलौज की। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आदिल के भाई रिजवान ने बिनौली थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सारून ने उस्तरा उठाकर आदिल के सिर पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अंडे के विवाद में दुकानदार ने 11वीं के छात्र को चाकू से गोदा, पटना रेफर हमले में आदिल लहूलुहान होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आरोप है कि हमलाव...