Bagpat News: युवक पर ईंटों और छुरी से हमला, मुकदमा दर्ज
बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: छपरौली। कस्बे में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट कर ईंटों और छुरी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक का एक कान कट गया। छपरौली निवासी बालू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे उनका बेटा सोनू घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने सोनू के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और उसे नशेड़ी कहकर अपमानित किया। बालू के अनुसार, बेटे ने जब इस व्यवहार का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर ईंटों और छुरी से हमला कर दिया। हमले में सोनू घायल हो गया और उसका एक कान कट गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर खुर्शीद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.