Bagpat News: युवक को दिन में लोगों ने बचाया, रात में ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के बूढ़पुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के आगे पटरियों पर लेट गया। हालांकि उस समय ट्रेन रुकी हुई थी। लोको पायलट और यात्रियों ने युवक को जैसे तैसे ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली। इसके बाद युवक रात में कांधला पहुंच गया और ट्रेन के आगे कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उसका पड़ोसियों से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार शामली के एलम गांव निवासी अनुज पंवार दोपहर 12:30 बजे बुढ़पुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। वह शामली जाने के लिए खड़ी ट्रेन के आगे पटरी पर लेट गया। यह देख यात्रियों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मशक्कत के बाद अनुज को ट्रैक से हटाया। इस दौरान ट्रेन कुछ देर से रवाना हो सकी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.