बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: नगर की कोताना रोड पर नहर पुल के पास शुक्रवार को सुबह के समय बाइक सवार दो युवकों के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। लोगों के पूछने पर मारपीट करने वाले युवकों ने बताया कि बाइक सवार युवक उनके साथी के साथ मारपीट कर भाग रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। राजपुर खामपुर गांव का रहने वाला संजय हरियाणा में प्राईवेट नौकरी करता है। शुक्रवार को वह बस में सवार होकर हरियाणा से बड़ौत आ रहा था। बताया कि सरुरपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने बस को रुकवा लिया और उसे बस से नीचे उतार कर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसके साथ मारपीट कर दोनों बाइक पर सवार होकर बड़ौत की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने अपने साथियों को इस घटना की जानकारी दी। उसके साथियों ने आरोपी युवकों को बड़ौत में नहर के पुल के पास घेर लिया। उन दोनो...