Bagpat News: यमुना में छोड़े गए 50 हजार मत्स्य बीज
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। यमुना नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने और जलीय जीवों के संरक्षण के लिए मत्स्य विभाग ने रिवर रैचिंग कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पक्का घाट पर 50 हजार मत्स्य बीज छोड़े गए हैं। मत्स्य विभाग के अनुसार नदी में मत्स्य बीज प्रवाहित करने से मछलियों के प्राकृतिक प्रजनन और उनकी संख्या बढ़ाने के प्रयासों को मदद मिल सकती है। इससे जलीय जैव विविधता के संरक्षण और नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में भी सहायता मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम मे भाजपा नेता जयकुमार, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा उपाध्यक्ष संजीव राठी, जिला महामंत्री अमित चौधरी और निषाद पार्टी के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: काली नदी में मत्स्य बीज डालने की तैयारी, एक लाख मछलियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.