Bagpat News: यमुना कटान रोकने के लिए सांसद से लगाई गुहार
बागपत, सितम्बर 19 -- Bagpat News: यमुना नदी के लगातार हो रहे कटान से परेशान ग्राम पाली के किसानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सांसद से कटान रोकने के लिए पत्थरों की ठोकर और तटबंध बनवाने की मांग की। किसानों ने दिशा की बैठक के दौरान सांसद को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। ग्राम प्रशासक समां और किसानों की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि यमुना के तेज बहाव के कारण पाली गांव की कृषि भूमि में लगातार कटान हो रहा है। अब तक करीब 130 हेक्टेयर कृषि भूमि और 30 से अधिक नलकूप यमुना के कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। इससे किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि यमुना का कटान लगातार बागपत की ओर बढ़ रहा है। यदि समय रहते रोकथाम नहीं की गई तो भविष्य में बागपत शहर के आबादी क्षेत्र और 709-8 राजमार्ग के भी कटान की चपेट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.