Bagpat News: यज्ञ जीवन का महत्वपूर्ण अंग
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: दाहा। राजकीय कन्या इंटर कालेज दाहा में मंगलवार को यज्ञ हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा सतपाल आर्य ने कहा कि यज्ञ हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसके सहारे हम सभी सुखी एवं स्वस्थ जीवन जीने की कल्पना कर सकते है। वातावरण में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सबसे उपयुक्त यज्ञ ही है। प्रधानाचार्य जोबन सिंह ने बताया कि नए सत्र के शुभारंभ पर प्रत्येक वर्ष यज्ञ कराया जाता है। सत्र के बीच में भी यज्ञ प्रक्रिया को अपनाया जाता रहा है। इस मौके पर जयप्रकाश रूहेला, प्रीति तोमर,अपेक्षा, सृष्टि, स्वाति, लवी वर्मा आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.