बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: बागपत। उमसभरी गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। जिसके चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। यहीं वजह है कि जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। निजी चिकित्सकों के यहां भी कुछ ऐसा ही हाल दिखाई दे रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही रजिस्ट्रेशन, दवा काउंटर और ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने के लिए मरीजों का एक घंटे से अधिक का समय लग गया। सोमवार को जिला अस्पताल खुला, तो सुबह से ही शहर, आस-पास के देहात और कस्बों से मरीजों का जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्चा काउंटर पर मरीजों और तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। जिसके चलते मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए काफी देर लाइन में लगकर इंतजार करन...