बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। गत दिवस हुई बारिश के बाद वायुमंडल में नमी बढ़ने से जिले की आबोहवा में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार की सुबह जहां एक ओर अचानक छाए घने कोहरे की आगोश में समाई नजर आई, वहीं दोपहर ढलते-ढलते खिली कड़क धूप ने लोगों को उमस और गर्मी से बेहाल कर दिया। एक ही दिन में मौसम के दो अलग-अलग रंगों ने आम जनजीवन के साथ-साथ रफ्तार को भी पूरी तरह प्रभावित किया। सुबह-सुबह तड़के जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो चारों तरफ घने कोहरे की चादर बिछी हुई थी। दृश्यता काफी कम हो जाने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे और बागपत-मेरठ मार्ग पर वाहनों के पहिए ठिठक से गए। कम दृश्यता के चलते चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और दुर्घटनाओं से बचने के ...