Bagpat News: मौत का डर दिखाकर तांत्रिक ने युवती से10.40 लाख रुपये ठगे
बागपत, अक्टूबर 8 -- Bagpat News: बड़ौत। छपरौली थाना क्षेत्र में तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सूप गांव की रहने वाली एक युवती ने छपरौली निवासी एक तांत्रिक पर मृत्यु का भय दिखाकर और तंत्र-विद्या से ठीक करने का झांसा देकर 10 लाख 40 हजार रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई और बाकी रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूप गांव निवासी कोमल तोमर पुत्री सुनील कुमार ने छपरौली थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि घर में पशु की बीमारी के चलते उन्होंने अपने देवी-पितरों को छपरौली निवासी शमशाद खान नाम के तांत्रिक को दिखाया था। आरोप है कि तांत्रिक ने पहले गृह दोष बताकर शांति के नाम पर 23,500 रुपये ले लिए।इसके बाद तांत्रिक शमशाद ने पीड़िता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.