Bagpat News: मेले से लौट रहे बाइक सवार युवकों की बुग्गी से टक्कर, एक की मौत
बागपत, अक्टूबर 21 -- Bagpat News: बागपत। ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखकर बाइक से लौट रहे ढिकोली निवासी दो युवक चमरावल स्कूल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी बाइक स्कूल के सामने एक बुग्गी से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। ढिकोली निवासी 24 वर्षीय सागर पुत्र सोनू और रोहित पुत्र जगपाल दोनों बाइक से ललियाना गांव में दशहरे का मेला देखने गये थे। रात्रि 11 बजे वह बाइक से वापस लौट रहे थे, जब वह चमरावल चौराहे के पास स्कूल के सामने पहुंचे तो एक बुग्गी से उनकी जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। वही परिजन भी मौकें पर पहुंच गये। जिसमें सागर को गम्भीर अवस्था में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.