बागपत, नवम्बर 6 -- Bagpat News: सरूरपुर गांव के प्राचीन गुफा वाले बाबा मंदिर में शुक्रवार से तीन दिवसीय दीपावली मेला शुरू हो गया। पहले ही दिन बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने गुफा वाले बाबा का पूजन किया। जल और प्रसाद चढ़ाकर परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में पुलिस कर्मी तैनात रहे। सरूरपुर गांव के प्राचीन गुफा वाले बाबा की बड़ी मान्यता है। बागपत के साथ ही आस-पास के जिलों और प्रदेशों के लोग मंदिर पहुंचकर बाबा का पूजन करते है और जल व प्रसाद चढ़ाकर बाबा से परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगते है। मंदिर पर प्रतिवर्ष दीपावली और होली पर तीन दिवसीय धार्मिक मेले का आयोजन होता है। इस बार भी शुक्रवार से दीपावली मेला शुरू हो गया। मेला शुरू होते ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध करने के ...