बागपत, नवम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। दीवाली पर सरूरपुर के प्राचीन गुफा वाले बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय मेले में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। पुलिस को व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रद्धालुओं ने बाबा का पूजन कर परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पुरा महादेव मंदिर मंदिर पर भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सरूरपुर गांव के प्राचीन गुफा वाले बाबा मंदिर पर दीवाली मेला गत छह नवंबर को शुरू हुआ था। इसका आठ नवंबर की देर शाम समापन हो गया। हालांकि सोमवार को भी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मेले में बागपत के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ और सोनीपत आदि स्थानों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने बाबा का पूजन किया और परिवारों की खुशहाली की मन्नतें मांगी। वहीं, श्रद्धालुओं...