बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज के चित्रकला विभाग की ओर से हरियाली तीज एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजिका डॉ. ऋचा जैन के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए। प्राचार्या डॉ. शिंजिता अग्रवाल ने विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। प्रतियोगिता के उपरांत निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. रेणु एवं डॉ. नमिता जैन रही। अर्चना व शिवानी को प्रथम, दीपांशु को द्वितीय तथा समरीन को तृतीय स्थान प्रदान किया। टीना, मुस्कान और हिना को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। यह भी पढ़ें- हरियाली तीज एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन यह भी पढ़ें- Amroha News: सीएसएस एकेडमी मे...