बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: सिंगौली तगा के दोहरे हत्याकांड के बाद खतौली विधायक मदन भईया और बागपत विधायक योगेश धामा सहित अनेक समाजसेवी मृतकों के घर सांत्वना देने पहुंचे और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। सिंगौली तगा के इसरार पुत्र रिड़कू और अंकित पुत्र मुकेश की लहचौड़ा के गणेश मंदिर में महंत नरेशनाथ ने अपने दो शिष्यों के साथ मिलकर गत 25 जुलाई को हत्या कर शव मंदिर प्रांगण में गढ्ढा खोदकर दफन कर दिया था। जिसके बाद चांदीनगर पुलिस ने गत 13 अगस्त की सुबह तीन बजे मंदिर से दोनों युवकों के शवों को बरामद किया था और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। गत 14 अगस्त की रात्रि में अंकित के शव का अंतिम संस्कार और इसरार के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। 15 अगस्त को विधायक मदन भईया, विधायक योगेश धामा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाब अहमद हमीद, सपा न...