Bagpat News: मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: बागपत। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दिलाई, लेकिन तेज बारिश ने शहर और कस्बों की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी। बागपत मुख्यालय से लेकर बड़ौत तक कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बागपत मुख्यालय में तेज बारिश के चलते कई सड़कें और निचले इलाके पानी में डूब गए। कुछ देर की बारिश में ही मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित रहा और लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बड़ौत के गांधी रोड पर सड़क निर्माण कार्य के चलते पहले से खोदी गई सड़क बारिश के बाद लोगों के लिए मुसीबत बन गई। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: दो दिनों की बारिश से शहर हुआ जलमग्न, गलियों-सड़कों पर बहा नालियों का गंदा पानी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.