बागपत, अगस्त 11 -- Bagpat News: बागपत/बड़ौत। सावन के दूसरे सोमवार को बागपत में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। बाजारों से लेकर हाईवे तक कई स्थानों पर पानी भर गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सड़कों पर डाक कांवड़ियों का सैलाब, पुलिस ने संभाली व्यवस्थाबारिश से बाधित कांवड़ यात्रा मूसलाधार बारिश के बीच भी शिवपथ पर डाक कांवड़ की रफ्तार नहीं थमी। तेज बारिश में कांवड़िये भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहे। वहीं पैदल कांवड़ियों को जलभराव और बारिश के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन आस्था के आगे मौसम की मुश्किलें भी उनके कदम नहीं रोक सकी। शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और हाईवे पर पान...