Bagpat News: मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ से ग्रामीण परेशान
बागपत, नवम्बर 2 -- Bagpat News: अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर गांव के मुख्य रास्ते पर जलभराव और कीचड़ होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते पर बने गड्ढों में बरसात और नालियों का गंदा पानी जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि रास्ते से निकलते समय आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण ईश्वर, गौरव, चरण सिंह और दीपक ने बताया कि सिंघावली अहीर गांव में आने-जाने के मुख्य रास्ते पर काफी समय से गड्ढे बने हुए हैं। इनमें बरसात और नालियों का पानी जमा रहता है। पानी निकासी और रास्ते की सफाई नहीं होने के कारण यहां कीचड़ फैल गया है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार लोग कीचड़ में फिसलकर गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.