बागपत, जुलाई 22 -- Bagpat News: बागपत। खेकड़ा में ईपीई पर कैंटर के अचानक ब्रेक मारने से पीछे चल रही पिकअप उसमें जा घुसी। जिससे पिकअप चालक ओर 9 माह की बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कांसगंज यूपी का परिवार दिल्ली में रहता है। मंगलवार की रात पूरा परिवार पिकअप में सवार होकर बच्ची का मुंडन कराने छिछौरा कांसगंज गांव जा रहा था। सुबह करीब चार बजे खेकड़ा के पास आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लिए, जिससे पिकअप केंटर में जा घुसा। जिससे चालक टिंकु और 11 महीने की एक बच्ची शिवांशी पुत्री लालू की मौत हो गई। वहीं, एक बच्ची तनिष्का पुत्री लालू समेत कई लोग गम्भीर रूप में घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों के शवों क...