बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बड़ौत। इंटर करने के बाद छात्रों में अब एकेडमिक स्नातक करने में इतनी दिलचस्पी नहीं है जितनी प्रोफेशनल कोर्स की ओर बढ़ रही हैं। खासतौर पर योग और ज्योतिष जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स, डिप्लोमा की अच्छी खासी डिमांड बढ़ गई है। या यूं कहें कि युवाओं का अच्छा खासा रुझान अब योग और ज्योतिष की ओर बढ़ रहा है। जो भी युवा योग और ज्योतिष के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे ऐसे संस्थान की तलाश कर रहे हैं जहां उन्हें विभिन्न प्रकार के योग डिप्लोमा, डिग्री कोर्स में अध्ययन करने का अवसर मिल पाएं। ऐसे सभी युवाओं के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित योग विज्ञान केंद्र एक अच्छा स्थान हैं। यह भी पढ़ें- आज से तैयार होगी पहली मेरिट, प्रवेश पांच अगस्त से वहीं स्थानीय स्तर पर विवि से सम्बद्ध किसी भी कॉलेज में योग व ...