Bagpat News: मिट्टी में धंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश में दो किसानों की जान गई
बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहैड़ा गांव जंगल में खेत में काम कर रहे किसान का ट्रेक्टर गिली मिट्टी में धंस गया, जिसे निकालने के प्रयास में दो ट्रेक्टर पलट गए और उनके नीचे दबने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। गमजदा परिजनों ने शुक्रवार की सुबह दोनों मृतक किसानों के शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। दो किसानों की मौत से गांव में शोर छाया हुआ है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अहैड़ा गांव निवासी पवन, राकेश और देवेंद्र ने बताया मंगलवार शाम किसान राजन खेत में काम कर रहा था। तभी उसका ट्रेक्टर गिली मिट्टी में धंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी ट्रेक्टर नहीं निकला, तो उन्होंने साथी किसान अजयपाल को ट्रैक्टर लेकर बुला लिया। इसके बाद किसान अजयपाल का भी ट्रेक्टर खेत में धंस गया। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.