Bagpat News: मिट्टी खनन रोकने का विरोध करने पर फायरिंग
बागपत, अक्टूबर 8 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी क्षेत्र के दत्तनगर गांव में खेत से मिट्टी उठाने से मना करने पर दबंगों ने दलित किसान के घेर में घुसकर परिवार पर लाठी डंडों से हमला बोला, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। वहीं, आरोप है कि दबंगों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी दलित किसान कर्मबीर अपने खेत पर गया, तो वहां गांव का ही मुनेश उसके खेत से मिट्टी उठा रहा था। कर्मबीर ने विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उसे वहां से भगा दिया। थोड़ी देर बाद ही मुनेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ तमंचे और धारधार हथियार लेकर उसके घेर पर पहुंचा और हमला बोल दिया। दबंगों ने कर्मबीर को बचाने आये उसके बेटे राजकुमार और बेटी सुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.