बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही मासूम बेटी की आंखों की रोशनी गंवाने वाली मां की दर्द सोमवार को डीएम के सामने उबल पडा। रोती हुई मां बोली मैडम मेरी बेटी अंधी हो जायेगी... इसके इलाज की कुछ कीजिए। ये सब जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से हुआ है और अब उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़ित मां ने बताया कि एक साल पहले उसकी बेटी अनाबिया की तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने मासूम बेटी के ब्लड की कमी बताकर खून चढ़ाया था। इस दौरान उसकी बेटी अनाबिया की आंखों में परेशानी होने लगी। जब उसने डॉक्टरों से शिकायत की तो उन्होंने मौसम से संबंधित बीमारी कहते हुए ठीक हो जाने का आश्वासन दिया था। पीड़िता के अनुसार उसकी बेटी की परेशानी बढ़...