बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: चांदीनगर। लहचौड़ा गांव के मुख्य मार्ग का निर्माण होना है, जिसके लिए ठेकेदार ने गत तीन जुलाई को उसे खुदवाकर वहां पत्थर डलवा दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद ठेकेदार ने मार्ग का निर्माण शुरू नहीं कराया। क्षुब्ध ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है। लहचौड़ा गांव में मुख्य मार्ग का निर्माण विधायक निधि से होना है। ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा तीन जुलाई को रास्ते को खुदवाकर उस पर पत्थर डाल दिए थे, लेकिन उस पर आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि मार्ग निर्माण न होने के कारण मुख्य मार्ग पर जलभराव बना हुआ है, जिसके चलते संक्रामक बीमारियों के पनपने की भी स्थिति बन चली है। यह भी पढ़ें- Deoria News: दिल्ली से आई टीम ने मशीन से क...